फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत

Sat, 20 Jan 2024 01:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सलेमपुर। महुई गांव के पास एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे परिजन पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा भरकर बिना पोस्टमार्टम कराए शव लेकर घर चले आए।
विज्ञापन

नगर के वार्ड नंबर छह ईचौना पूर्वी के रहने वाले जयप्रकाश मद्धेशिया का बेटा दीपक उर्फ शेरू मद्धेशिया (25) स्टेशन रोड पर पत्तल, गिलास का होल सेल विक्रेता थे। बृहस्पतिवार की शाम वह भलुअनी गया था। घर वापस लौटते समय महुई गांव के पास उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में चली गई। सिर में गंभीर चोट आने से दीपक की मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस और परिजनों को दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें