घर की सफाई कर रही थी कक्षा नौ में पढ़ने वाली ज्योति
रुद्रपुर। करंट लगने से शुक्रवार को बेलकुंडा गांव में एक छात्रा की मौत हो गई। वह घर में सफाई कर रही थी, इसी बीच लोहे की खिड़की के बीच से गुजरे कटे तार की चपेट में आ गई ।
बेलकुंडा गांव के रहने वाले सुग्रीम निषाद की 14 वर्षीय बेटी ज्योति कक्षा नौ की छात्रा थी। परिजनों के अनुसार दोपहर में वह घर पर अकेले थी और सफाई कर रही थी। घर के बरामदे में लगी एक लोहे की खिड़की के बीच से होकर बिजली तार गया था, जो कट गया था। सफाई करते समय ज्योति कटे तार के संपर्क में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई। किशोरी के चिल्लाने की आवाज पर पड़ोस के लोग पहुंचे, तब तक छात्रा की मौत हो चुकी थी। मृतका की मां घटना के समय खेत में गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना के बारे में पूछताछ की।
गर्म कपड़े लपेटकर गुजरते लोग-संवाद