कसया। कुशीनगर में पुलिस चौकी के निकट चोरों ने शुक्रवार की रात एक बंद मकान को निशाना बनाया। परिवार के लोग एक मांगलिक कार्य में शामिल होने गए थे। चोर छत की सीढ़ी का दरवाजा तोड़कर मकान के अंदर घुसकर नकदी सहित हजारों का सामान चुरा ले गए। कुशीनगर में पुलिस चौकी के निकट नेशनल हाईवे के बगल में ओंकार नाथ शर्मा एक मेडिकल स्टोर संचालित करते है। उसी मकान में परिवार के साथ रहते हैं। शुक्रवार को वह एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने पूरे परिवार के साथ बाहर गए थे। शनिवार को जच वे लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। पुलिस को दिए तहरीर के अनुसार, चोरों ने आलमारी का बॉक्स तोड़कर 10 हजार नकदी, जेवरात समेत हजारों रुपये का सामान चुरा लिया। कुशीनगर पुलिस चौकी प्रभारी सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मौके पर गई थी जांच पड़ताल कर रहीं है।