गौरी बाजार। सिरजम चौराहे के पास बुधवार की शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भेजवाया गया। गंभीर रूप से घायल एक युवक को देवरिया मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के ग्राम रामपुर लाला निवासी राहुल कुमार (25) पुत्र हरीलाल और थाना गौरी बाजार के ग्राम बसंतपुर निवासी सोनू कुमार (24) पुत्र मदन दोनों मित्र हैं। दोनों बाइक से तरकुलहा देवी दर्शन करने गए थे। शाम को लौटते समय सिरजम चौराहे के पास ट्रक ने पीछे से बाइक में टक्कर माद दी। दोनों युवक घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राहुल को मेडिकल काॅलेज अस्पताल देवरिया भेजा गया है। जबकि दूसरे को हल्की चोट आई है।