फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार आरबीटी विजेता

Sun, 04 Feb 2018 10:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला देवरिया
विज्ञापन
ट्रॉफी के साथ क्रिकेट प्रतियोगिता की विजेता टीम के खिलाड़ी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बरहज। नगर स्थित श्री हर्षचंद इंटर कॉलेज के मैदान पर आरबीटी अंतरविद्यालयीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। फाइनल मुकाबले में बिहार आरबीटी ने एवाईटी देवरिया को पराजित कर खिताब पर कब्जा जमाया। मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष उमाशंकर सिंह विशेन और प्रबंध निदेशक संध्या तिवारी ने विजेता-उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान किया। 
विज्ञापन

रविवार को खेले गए फाइनल मुकाबले में टॉस जीतकर गुठनी की टीम ने पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला लिया। निर्धारित ओवरों में एवाईटी सीनियर ने 9 विकेट खोकर 124 रन बनाए। जिसमें दीपक 17, शाहिद 11 और मनीष ने 20 रनों का योगदान दिया। गुठनी के गेंदबाज अमन 03, विकास और करन ने एक-एक विकेट लिया। जवाबी पारी में गुठनी के बल्लेबाजों ने छह विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। जिसमें राशिद 58, जीशान 16 रन बनाए। मैन आफ द मैच राशिद को दिया गया। निर्णायक की भूमिका में बी राजू, देवानंद, स्कोरर शिवकुमार और आंखों देखी विवेकानंद मिश्र, नागेंद्र त्रिपाठी ने सुनाया। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख रणजीत यादव, केके मिश्र, ज्ञानेश शुक्ल, प्रतिमा मिश्रा और विजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें