फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हत्या के मामले में भाटपाररानी थाने के संपर्क में बिहार पुलिस

Mon, 27 Apr 2026 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। बिहार प्रांत के लाला छापर गांव में सराफा व्यापारी से लूट की कोशिश और हत्या के बाद अन्य सराफा व्यापारियों में भय व्याप्त है। वहीं बिहार पुलिस ने जांच में सहयोग के लिए भाटपार रानी पुलिस से संपर्क साधा है। भोरे थाना क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने सराफा व्यवसायी दीपक वर्मा की दुकान को निशाना बनाया। लूट की कोशिश के दौरान विरोध कर रहे सिसई गांव निवासी 40 वर्षीय डब्लू मिश्रा को बदमाशों ने गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने बदमाशों को घेर लिया और जमकर पिटाई कर दी थी। इस दौरान बदमाशों की बाइक को आग के हवाले कर दिया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद आरोपियों को ग्रामीणों के चंगुल से छुड़ाया। इलाज के दौरान एक बदमाश की मौत हो गई थी। पुलिस के अनुसार पकड़े गए बदमाशों से मिली जानकारी के आधार पर पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। इस मामले में बिहार पुलिस की विशेष टीम (एसआईटी) यूपी से जुड़े तारों की पड़ताल कर रही है। इसके लिए भाटपार रानी थाने भी संपर्क किया गया है। एसओ भोरे रोहिणी उपाध्याय ने बताया कि बदमाशों के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए पुलिस लगातार छापा मार रही है। यूपी पुलिस का सहयोग भी लिया जा रहा है। वहीं भाटपार रानी के एसओ अभिषेक राय ने बताया कि बिहार पुलिस मामले की जांच के सिलसिले में स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें