फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिहार पुलिस ने हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया

विज्ञापन
विज्ञापन
विजयीपुर के कुर्थियां गांव में जमीन विवाद में किसान की हत्या का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। बिहार के विजयीपुर पुलिस ने सोमवार को भटनी और बरियारपुर पुलिस की मदद से हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इसके अलावा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापा मारा जा रहा है। हत्या में शामिल भटनी व बरियारपुर के नकाबपोश बदमाशों की पहचान के लिए पुलिस मुखबिरों का सहयोग ले रही है।
विज्ञापन

देवरिया के भटनी इलाके से सटे विजयीपुर क्षेत्र के कुर्थियां गांव में 25 जून को जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने भाला घोंप कर किसान घनश्याम मिश्रा की हत्या कर दी थी। इस मामले में पीड़ित परिवार की तहरीर पर विजयीपुर पुलिस ने सात नामजद तथा 12 अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया था। जांच में हत्या में शामिल सभी 12 नकाबपोश बदमाश भटनी और बरियारपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले पाए गए। ऐसे में बिहार पुलिस भटनी और बरियारपुर पुलिस की मदद से दोनों जगहों पर छापा मार रही है। सोमवार को बिहार पुलिस ने बरियारपुर थाना क्षेत्र के मधवापुर गांव से हत्या के आरोपी ब्यास यादव और विजयीपुर के चमुखा गांव से कविलाश साहनी को गिरफ्तार किया। वहीं पीड़ित परिवार ने एसपी गोपालगंज से शिकायत कर विजयीपुर थाने के लापरवाह एसआई नंद किशोर सिंह पर कार्रवाई की मांग की है। एसओ विजयीपुर नागेंद्र साहनी ने बताया कि कुर्थियां गांव में हुई किसान की हत्या के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। अन्य की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें