आंदोलनरत थे प्रधान, प्रभावित हो रहे थे विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर स्थित ब्लॉक सभागार में सोमवार को प्रधान संघ ने बैठक की। इसमें बीडीओ चंद्रभूषण यादव के स्थानांतरण पर सभी ने हर्ष जताया। बीडीओ और प्रधान संघ के बीच लंबे समय से खींचतान चली आ रही थी। जिससे गांवों के विकास कार्य प्रभावित थे।
बीडीओ के स्थानांतरण को लेकर राजेश यादव के नेतृत्व में प्रधान 16 मई से आंदोलनरत थे। बीडीओ को हटवाने के लिए तीन दिनों तक लगातार धरना-प्रदर्शन भी किया गया। उनके अन्यत्र ट्रांसफर होने और कार्यालय खुलने पर प्रधानों ने न्याय के जीत की खुशी मनाते हुए एक-दूसरे का मुंह मीठा कराया। बैठक में संघ की ओर से अम्मा पांडेय के प्रधान राजनाथ यादव को संरक्षक चुना गया। हालांकि शासन की ओर से कुछ बीडीओ का स्थानांतरण किया गया है। जिसमें चंद्रभूषण यादव का नाम भी सामने आया है। मौके पर गामा यादव, अभय यादव, देवेंद्र यादव, विवेक सिंह, प्रहलाद गुप्त, विनोद चौरसिया, चंद्रभान यादव, रामविलास गोंड़, अजीत कुशवाहा, कमलेश यादव, प्रेमनाथ, राधेश्याम आदि मौजूद रहे।