फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घरेलू विवाद में बड़े भाई की ईंट और रॉड से पीटकर हत्या 18-41-14

विज्ञापन
बरहज के कोटपुर पिपरा नई बस्ती में घटनास्थल पर जमीन पड़ा खून और खाली शराब की शीशी पर लगे खून के धब्ब - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
फोटो समाचार...
विज्ञापन

घरेलू विवाद में बड़े भाई की ईंट और रॉड से पीटकर हत्या
बरहज के कोटपुर पिपरा गांव की नई बस्ती की घटना, हत्यारोपी फरार
पुलिस ने मौके से ईंट और रॉड किया बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। बरहज थाना क्षेत्र के कोटपुर पिपरा गांव में मंगलवार की रात भोजन के दौरान हुए विवाद में युवक ने बड़े भाई की ईंट और रॉड से पीट-पीटकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटनास्थल से पुलिस ने खून से सनी ईंट और रॉड बरामद किया है।
नई बस्ती गांव निवासी दशरथ का छोटा पुत्र तेजबहादुर कुछ दिनों से कहीं बाहर गया था। मंगलवार की शाम वह घर आया तो शराब के नशे में धुत था। घर में भोजन बनाने को लेकर उसका बड़े भाई शंभू (45) से विवाद हो गया। कहासुनी के बाद मामला इस कदर बिगड़ा कि तेजबहादुर ने ईंट और लोहे के रॉड से बड़े भाई पर हमला कर दिया। सिर में गंभीर चोट लगने से शंभू की मौत हो गई। इस संबंध में इंस्पेक्टर गिरिजेश कुमार तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। हत्या में प्रयुक्त ईंट और रॉड बरामद कर लिया गया है। शंभू के पुत्र आकाश की तहरीर पर चाचा तेजबहादुर पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कर तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे की मौत से बेसुध हुई मां
देवरिया। कोटपुर पिपरा गांव की नई बस्ती में सरकार ने करीब दो साल पूर्व कुरह परसिया गांव के कुछ विस्थापितों को बसाया था। शंभू का परिवार भी इन्हीं विस्थापितों में शामिल है। पिता दशरथ सिंह की चार संतानों में दो बहनों के बाद शंभू और फिर सबसे छोटा तेजबहादुर है। मां फूलवासी देवी का कहना था कि नदी में गांव के विलीन होने के सदमे में पति की मौत हो गई। बच्चों के साथ वह प्राथमिक विद्यालय में शरण ली थी। दो साल पूर्व सरकार ने दो डिस्मिल जमीन देकर उन्हें बसाया। शंभू की शादी बिहार की पूनम से हुई थी, जिससे एक पुत्र आकाश (14) है। उसका कहना है कि घर की हालत सही न होने पर बहू घर छोड़ कर चली गई। शंभू की मौत से मोहल्ले में सन्नाटा पसरा है। लोग बता रहे हैं कि शराब और भोजन को लेकर अक्सर दोनों भाइयों में विवाद होता रहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें