बरहज। मदनपुर के एक पेट्रोल पंप के पास रविवार की दोपहर ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार 20 वर्षीय सुमेर घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मदनपुर निवासी सुमेर बरांव चौराहे से बाइक से घर आ रहे थे। पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आ गया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। थानाध्यक्ष मदनपुर नंदा प्रसाद ने बताया कि घायल को इलाज के लिए भेजा गया है। संवाद