बारीपुर स्थित पानपुर रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गड़ेर। क्षेत्र के बारीपुर स्थित पानपुर में रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बृहस्पतिवार की रात खेले गए फाइनल मुकाबले में भेड़ापाकड़ की टीम ने सोनबरसा को 21 रन से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। इससे पूर्व रजत कुमार गुप्त ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर खेल का शुभारंभ किया।
भेड़ापाकड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित छह ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 59 रन बनाया। इसमें गोलू 22, पंकज ने 12 रनों का योगदान दिया। सोनबरसा की टीम निर्धारित ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 38 रन ही बना सकी। भेड़ापाकड़ के गेंदबाज संजीव ने एक, अमर दो और 2 विकेट रनआउट हुए। मैन ऑफ द मैच भेड़ापाकड़ के पंकज और सीरिज संजीव रहे। मैच के अंपायर रवि मिश्र, सर्वजीत यादव, जबकि आंखों देखी सत्यम यादव ने सुनाई। पूर्व प्रधान मनोज कुमार ने खिलाड़ियों को शील्ड आदि देकर सम्मानित किया। मौके पर आयोजक भोला यादव, देवेंद्र यादव, पप्पू यादव, रामकृपाल यादव, सतेन्द्र यादव आदि मौजूद रहे।