फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुबह में कोहरा, दिन में सर्द हवा ने बढ़ाई ठंड

Sat, 09 Dec 2023 12:40 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूनतम तापमान में दो डिग्री की गिरावट
विज्ञापन


देवरिया। सुबह में कोहरा और दिन में तेज हवा चलने से जिले का मौसम शुक्रवार को बदल गया। उधर, न्यूनतम तापमान दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई।
शुक्रवार को सुबह नौ बजे तक बादलों का पहरा रहा। इसके बाद हल्की धूप खिली। लेकिन तेज हवा चलने से लोगों को ठंड अधिक महसूस हुई। जानकार बता रहे हैं कि अभी दो-तीन दिन तक मौसम इसी तरह रहेगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 27 एवं न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 25 एवंं न्यूनतम 16 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान में दो डिग्री सेल्सियस की कमी आने से ठंड का असर दिखा। हालांकि पूर्व में अनुमानित बारिश नहीं होने से लोगों ने राहत महसूस की। उधर, बदलते मौसम के चलते मेडिकल कॉलेज की ओपीडी में सिरदर्द, बुखार, बीपी, उल्टी के रोगियों की संख्या बढ़ गई है।
विज्ञापन

संत विनोबा पीजी कॉलेज के भूगोल विभाग के अध्यक्ष प्रो. अरविंद कुमार व बीआरडी पीजी कॉलेज के डॉ. उदयभान ने बताया कि बंगाल की खाड़ी में उठे चक्रवाती तूफान की वजह से पूर्वांचल में बारिश होने के कारण तापमान में गिरावट देखने को मिल रहा है। जिससे घने कोहरे के साथ मौसम में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। चक्रवात की वजह से कुछ क्षेत्रों में ठंडी हवा और शीतलहर के चलने से ठंड बढ़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें