फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भासपा ने कलेक्ट्रेट पर किया प्रदर्शन

Wed, 10 May 2017 12:01 AM IST
deoria
विज्ञापन
राजनी‌ितति - फोटो : amarujala
विज्ञापन
देवरिया। 
विज्ञापन

17 जातियों को अनुसूचित जाति में शामिल कराने के लिए भारतीय सर्वजन पार्टी ने आंदोलन का बिगुल फूंक दिया है। इसी क्रम में मंगलवार को भासपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन दिया। प्रदर्शनकारियों का नेतृत्व जिलाध्यक्ष रामवृक्ष राव ने किया। 
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि शैक्षिक, आर्थिक, सामाजिक और राजनैतिक रूप से दबी जातियों केवट, मल्लाह, निषाद, प्रजापति, कहार, कश्यप, कुम्हार, बिंद, धीवर, बाथम, मांझी, मछुआ, तुरहा, गौड़ सहित 17 जातियों को अनुसूचित जाति की सूची में शामिल कर प्रमाण पत्र जारी किया जाए। गौरीबाजार और पथरदेवा को तहसील मुख्यालय का दर्जा प्रदान किया जाए। अशोक निषाद, अर्जुन प्रसाद राव, छोटे लाल वर्मा ने कहा कि जनता की समस्याओं के समाधान के लिए उनकी पार्टी लड़ाई लड़ती रहेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि वाहन चेकिंग के नाम पर पुलिस धनउगाही कर रही है। रसोई गैस में 50 प्रतिशत सब्सिडी उपभोक्ताओं को दी जाए। इस दौरान रामनाथ प्रसाद, राम नरेश, पूनम राव, सीमा, शेषनाथ यादव, संगीता साहनी गुड्डी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें