भारतीय सर्वजन पार्टी ने घोषित किए सात प्रत्याशी
देवरिया। भारतीय सर्वजन पार्टी की केंद्रीय संसदीय समिति की बैठक रविवार को प्रधान कार्यालय रामपुर, गौरीबाजार में हुई। इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक निषाद ने सात विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों के नाम घोषित किए। उन्होंने बताया कि आगामी विधानसभा चुनाव में देवरिया से संजय श्रीवास्तव, रुद्रपुर से रामवृक्ष राव, पथरदेवा से संजय श्रीवास्तव, गोरखपुर शहर से अरुण कुमार श्रीवास्तव, चौरीचौरा से अनिरुद्घ कुुमार निषाद, रामकोला सुरक्षित सीट से डॉ. छेदी प्रसाद, घोसी से विरेंद्र यादव पार्टी के प्रत्याशी होंगे। संवाद