फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 40 करोड़ से होगा भलुअनी-पकड़ी-रुद्रपुर मार्ग का चौड़ीकरण कार्य

Sat, 30 Aug 2025 01:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया में पुराने पुल के बगल में 16 करोड़ की लागत से होगा नए सेतु का निर्माण, मिलेगी सहूलियत
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी



बरहज/भलुअनी। रुद्रपुर-पकड़ी-भलुअनी मार्ग जर्जर हो गया है। इससे लोगों को आवागमन में दुश्वारियां झेलनी पड़ रही हैं। इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए पीडब्ल्यूडी 40 करोड़ इस्टीमेट बनाकर शासन को भेजने की तैयारी में जुटा हुआ है। मंजूरी मिलते ही सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा। हालांकि, बैरिया में पुराने पुल के बगल में उससे बड़ा सेतु बनाने की भी योजना है। सड़क चौड़ीकरण होने से इस मार्ग पर गाड़ियां आसानी से फर्राटा भर सकेंगी।

प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत भलुअनी-पकड़ी-रुद्रपुर मार्ग का पूर्व में निर्माण कराया गया था। अब यह सड़क जर्जर हो गई है। सड़क की चौड़ाई कम होने से लोगों का दिक्कतें पेश आती हैं। ग्रामीणों की पहल ने रुद्रपुर विधायक जयप्रकाश निषाद ने शासन को पत्र भेजा था। इस पर मंत्रालय ने मुहर लगा दी है। विभागीय कर्मियों के अनुसार, 17.3 किमी की चौड़ाई 3.75 मीटर है। इसे बढ़ाकर 5.5 मीटर चौड़ा किए जाने की योजना है।
विज्ञापन




विभाग की ओर से सड़क चौड़ीकरण में करीब 40 करोड़, जबकि सेतु निगम की ओर से 16 करोड़ का इस्टीमेट तैयार किया गया है। लोगों के अनुसार, सड़क के बनने से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों को सहूलियत मिलेगी।

..



सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। भलुअनी-पकड़ी-रुद्रपुर मार्ग की दूरी काफी कम होने के कारण इस सड़क से लोगों की आवाजाही रहती है। सिंगल रोड होने से दिक्कत होती है।
विज्ञापन


-विनोद सिंह



..

इस मार्ग का चौड़ीकरण होने और बनकर तैयार हो जाने से दो ब्लॉक और तहसील की दूरी में कमी आएगी। लोगों को गोरखपुर आदि जगहों पर आने-जाने में सहूलियत होगी।



-जितेंद्र सागर

कोट-



सड़क चौड़ीकरण और निर्माण के लिए इस्टीमेट तैयार किया जा रहा है। एक सप्ताह के भीतर मंत्रालय को भेज दिया जाएगा। मंजूरी मिलने पर धन अवमुक्त होते ही कार्य शुरू करा दिया जाएगा।

-अंकित वर्मा सहायक अभियंता, पीडब्ल्यूडी, देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें