फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बीईओ ने विद्यालयों में जांची दूध वितरण की हकीकत

Thu, 18 May 2023 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम के निर्देश पर औचक निरीक्षण में लार क्षेत्र के दो विद्यालयों में नहीं बंटा था दूध
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जनपद के प्रत्येक ब्लॉक में संचालित पांच-पांच परिषदीय प्राथमिक विद्यालयों में बीईओ ने औचक निरीक्षण कर दूध वितरण की हकीकत जानी। इस दौरान लार क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय चोरडीहा एवं सुतावर में दूध वितरण नहीं किया गया था। इस पर प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

16 ब्लॉकों के खंड शिक्षा अधिकारियों ने बुधवार को अपने-अपने ब्लॉक क्षेत्र के विद्यालयों का निरीक्षण कर मिड-डे-मील मैन्यू के अनुसार मिलने वाले भोजन की जांच की। बुधवार को तहरी एवं दूध का वितरण विद्यार्थियों में किया जाता है, प्राथमिक विद्यालयों में 150 एमएल तथा उच्च प्राथमिक विद्यालयों में 200 एमएल दूध प्रत्येक विद्यार्थी को देने का प्राविधान है। जिसका निरीक्षण अधिकारियों ने किया। प्रभारी बीएसए एवं देवरिया सदर के खंड शिक्षाधिकारी विजयपाल नारायण त्रिपाठी ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देश पर सभी ब्लॉकों के पांच-पांच विद्यालयों में बुधवार को दूध वितरण की जांच की गई। निर्धारित मैन्यू के अनुसार प्रत्येक सोमवार या बुधवार को फल व दूध का वितरण अध्ययनरत छात्र-छात्राओं में अनिवार्य रूप से कराया जाता है। जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पंचायत राज अधिकारी एवं समस्त खंड शिक्षा अधिकारी की समिति इस मैन्यू का पालन सुनिश्चित कराती है। उन्होंने बताया कि लार के चोरडीहा एवं सुतावर में दूध वितरण नहीं किया गया था। इस पर संबंधित प्रधानाध्यापकों से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें