बरहज। नगर के नंदना वार्ड पश्चिमी स्थित बेचू साहु पोखरे के सुंदरीकरण के लिए क्षेत्रीय विधायक दीपक मिश्र शाका ने पर्यटन विभाग को प्रस्ताव भेजा है। करीब एक करोड़ की लागत से पोखरे का सुंदरीकरण कराने के साथ ही अतिथि गृह, फव्वारा आदि लगाया जाएगा।
भाजपा नेता अमरेंद्र गुप्त ने बेचू साहु पोखरे के सुंदरीकरण के लिए पहल किया था। विधायक दीपक मिश्र शाका ने प्रमुख सचिव पर्यटन विभाग को एक करोड़ की लागत से होने वाले निर्माण कार्य का प्रस्ताव भेजा है। जिस पर जल्द ही कार्य शुरु होने की कवायद की जा रही है। लोगों के अनुसार बेचू साहु पोखरे पर संत गणिनाथ मंदिर, विवाह भवन आदि बनाया गया है। जहां पर्व पर लोगों की भीड़ जुटती है। लोगों के पहल पर पर्यटन विभाग की ओर से सत्संग भवन, म्युजिकल फव्वारा आदि कार्य कराया जाएगा। क्षेत्रीय विधायक ने बताया कि मुख्य सचिव पर्यटन विभाग को करीब एक करोड़ से होने वाले सुंदरीकरण कार्य का प्रस्ताव भेजा गया है।