फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुर्घटना के बाद दूसरे घायल युवक को पीटकर पहुंचाया अस्पताल

Sun, 26 May 2024 02:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार हनुमान मंदिर के पास दो बाइकों की टक्कर के बाद हुआ विवाद, बाइक भी उठा ले गए हमलावर
विज्ञापन


मौके पर पहुंचे एक पक्ष के पिता और भाई को भी दौड़ाकर मारने-पीटने का आरोप

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के नूनखार हनुमान मंदिर के पास शनिवार दिन में 11:00 बजे दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। आरोप है कि एक बाइक सवार ने परिजनों को फोन कर मौके पर बुला लिया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने दूसरे घायल बाइक सवार युवक की पिटाई कर दी। बाइक को क्षतिग्रस्त कर घायल युवक को मारने-पीटने के बाद अस्पताल लेकर चले गए। दोनों बाइक सवारों का मेडिकल कॉलेज देवरिया में इलाज चल रहा है। उधर, मौके पर पहुंचे घायल दूसरे युवक के पिता और भाई को भी दौड़ाकर मारने-पीटने का आरोप है। पिता ने तहरीर दी है।

खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार, मकुनही निवासी विकास यादव बाइक से खुखुंदू की तरफ आ रहा था। वह बाइक लेकर अभी नूनखार हनुमान मंदिर के पास पहुंचा था कि सामने से आ रही दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। इसमें विकास यादव गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं, टक्कर में दूसरा बाइक सवार खुखुंदू के जैतपुरा गांव निवासी नितेश कुमार विश्वकर्मा भी घायल हो गया। आरोप है कि विकास ने फोन कर मौके पर परिजनों को बुला लिया। मौके पर पहुंचते ही परिजनों ने विकास को चोटिल देखकर जैतपुरा गांव निवासी घायल नितेश की पिटाई कर दी। इसके बाद बाइक को क्षतिग्रस्त कर मौके से उठा ले गए। जबकि नितेश को मारने-पीटने के बाद स्वयं अस्पताल लेकर गए। उसके जबड़े में गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन

उधर, सूचना पर जब मौके पर नितेश के पिता राम इकबाल विश्वकर्मा और बड़ा भाई चन्द्र प्रकाश विश्वकर्मा पहुंचे तो इन दोनों को भी दौड़ाकर पीटा गया। राम इकबाल ने थाने पहुंचकर तहरीर दी है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि वीआईपी ड्यूटी में थाने से बाहर हूं। घटना की जानकारी मिली है। जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी। सीओ सलेमपुर दीपक शुक्ला ने अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें