फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: हो जाएं सतर्क... दीपावली से पहले ही खराब हुई शहर की आबोहवा

विज्ञापन
छोटी दीपावली पर बच्चों ने पटाखा फोडा।संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। दिवाली त्योहार आते ही वातावरण में प्रदूषण बढ़ रहा है। पटाखे छोड़ने के कारण जिले की आबोहवा धीरे-धीरे दूषित हो रही है। दीपावली से एक दिन पहले बुधवार को एक्यूआई 100 से ऊपर 113 रहा। यह कम नुकसानदेय है, लेकिन संवेदनशील लोगों के लिए हानिकारक साबित होगी। इसके पहले एक्यूआई लेवल 100 से नीचे रहा।
बृहस्पतिवार को दीपावली के दिन पटाखे छोड़े जाने के बाद आधी रात के बाद एक्यूआई बढ़ेगी, जो कई दिनों तक वातावरण में बनी रहेगी, जिससे लोगों को दिक्कत होगी। ऐसे में सावधानी बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

कुछ दिनों से दीपावली को लेकर तैयारी की गई। साफ-सफाई की वजह से धूल के कण वातावरण में मिले। बुधवार को छोटी दीपावली पर पटाखा कम फूटे, लेकिन एक्यूआई 113 पहुंच गया। यह अस्थमा, सांस सहित अन्य गंभीर मरीजों के लिए हानिकारक है। जिले में दीपावली के दिन करीब सौ टन पटाखा फूटने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

इसमें प्रयुक्त होने वाले केमिकल व अन्य चीजों से प्रदूषण तेजी से बढ़ने की संभावना है, जिससे अस्थमा, सांस, एलर्जी के मरीजों की दिक्कत बढ़ सकती है, वहीं आंख में जलन की समस्या भी हो सकती है। इसे लेकर सतर्क रहने की जरूरत है। ल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें