बरहज। स्थानीय ब्लाॅक परिसर का सोमवार को बीडीओ तारकेश्वर नाथ तिवारी ने कर्मचारियों के साथ निरीक्षण किया। उन्होंने परिसर में विशाल वृक्षों के टूटे चबूतरों का सुंदरीकरण कराने को कहा। जिससे जरूरत के कार्यों से आने वाले लोगों को पेड़ के नीचे बैठने में सहूलियत हो सके। बीडीओ ने कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों के साथ सचिव कार्यालय, परिसर की साफ-सफाई, पार्क, पेयजल आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। परिसर में जगह-जगह फैली गंदगियों आदि पर उन्होंने नाराजगी जताया। बीडीओ ने कहा कि चार्ज लिए कुछ दिन हुआ है। ब्लॉक परिसर में समस्याओं का अंबार है। जिसे उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर दुरुस्त कराया जाएगा। तत्काल में परिसर में टूटे दो चबूतरों का मरम्मत और सुंदरीकरण कार्य कराया जाएगा। इस दौरान एडीओ पंचायत दिनेश पाठक, नवनीत सिंह, ओमकार सोनकर, गामा यादव, संजय यादव, अभय यादव, छोटेलाल, ओमप्रकाश यादव, सुहेल, प्रदीप आदि मौजूद रहे। संवाद