देवरिया। बनकटा थाना क्षेत्र के इंगुरी सराय गांव में शनिवार की रात दो स्थानों से तीन गाड़ियों की बैट्री को चोरों ने निशाना बनाया। इंगुरी गांव निवासी राहुल कुशवाहा ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कहा कि शनिवार की रात अपनी टाटा मैजिक वाहन को दरवाजे पर खड़ी कर सोने चले गए। इसी बीच चोरों ने गाड़ी की बैट्री चोरी कर ली। वहीं उसी रात गांव निवासी रमाशंकर कुशवाहा के ट्रैक्टर की बैट्री को भी चोरों ने निशाना बना दिया है। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर कहा कि वह ट्रैक्टर दरवाजे पर खड़ाकर रात को खाना खाकर पूरा परिवार सो गया। इसी दौरान चोरों ने बैट्री चुरा ली। पीड़ित ने कार्रवाई की मांग की है। थानाध्यक्ष अमित कुमार राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है, जल्द चोरों को पकड़ लिया जाएगा। संवाद