फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब बरामद, तस्कर फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बिहार प्रांत के सिवान जिले की आबकारी टीम की सूचना पर शनिवार की रात श्रीरामपुर पुलिस ने भारी मात्रा में शराब बरामद की। खबर है कि श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के रास्ते शराब बिहार जा रही थी। मैरवा में आबकारी विभाग गाड़ी का पीछा किया गया। वहां से शराब तस्कर गाड़ी को श्रीरामपुर थाना क्षेत्र के मैदनीया पुल के समीप छोड़ कर फरार हो गया। श्रीरामपुर पुलिस ने एक स्कार्पियो में 31 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद कर लिया। जबकि वाहन चालक अंधेरे का लाभ उठाकर भागने में सफल रहा। थानाध्यक्ष कल्याण सिंह सागर ने बताया कि शराब के साथ गाड़ी पकड़ कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें