फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मामूली कहासुनी में चटकीं लाठियां, सात घायल

Mon, 21 Jul 2025 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरीबाजार। चरियाव बुजुर्ग गांव में रविवार की देर रात मामूली कहासुनी के बाद दो पक्षों में लाठी-डंडे चले।चार महिलाओं सहित सात लोग घायल हो गए। घायलों को सीएचसी गौरीबाजार लाया गया, जहां से एक युवक की हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, मारपीट में पहले पक्ष से जैनुद्दीन, सिमरन खातून, आसमा खातून और अजमेरी घायल हुए। दूसरे पक्ष से रियाज, गयासुद्दीन और साहिना खातून को चोटें आईं। रियाज को गंभीर हालत में सीएचसी से देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें