एकल गायन प्रतियोगिता में सम्मानित होती बरहज की अकांक्षा संवाद
10 छात्रों में मिला है तीसरा रैंक
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में एकल गायन प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया गया। इसमें बरहज की अकांक्षा ने 10छात्रों में तीसरा रैंक हासिल किया है। इसे लेकर लोगों में प्रसन्नता है।
विश्वविद्यालय की ओर से 13 मार्च को एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। देईडीहा निवासी रविकांत उपाध्याय की पुत्री अकांक्षा उपाध्याय ने प्रतिभाग किया था। महोत्सव में निर्णायक मंडल की ओर से 10 छात्रों का चयन किया गया था। घोषित परिणाम में अकांक्षा को तीसरा रैंक मिला है। वह डीडीयू में कृषि एवं प्राकृतिक विज्ञान संस्थान की छात्रा हैं। उनकी सफलता पर समीक्षा श्रीवास्तव, नारायण दत्त पाठक, कृतार्थ मिश्र, अनुराग मौर्य, आस्था पाठक, विकास उपाध्याय आदि ने प्रसन्नता जताई है।