बरहज। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर बृहस्पतिवार की शाम बरहजिया ट्रेन के इंजन का ब्रेक जाम हो गया। इससे ट्रेन करीब एक घंटे तक खड़ी रही। ऐसे में यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
बरहज-सलेमपुर-भटनी रूट पर बरहजिया ट्रेन रविवार को छोड़ अन्य दिनों में चार फेरे लगाती है। यात्रियों के अनुसार, शाम को स्टेशन से ट्रेन रवाना होने वाली थी। इसी बीच अचानक इंजन का पहिया जाम हो गया। लोको पायलट के काफी प्रयास के बाद ब्रेक किसी तरह से सही हो सका।
ट्रेन रवाना होने पर यात्रियों ने राहत की सांस ली। बरहजिया ट्रेन से स्कूली छात्रों के अलावा नौकरीपेशा, छोटे-बड़े व्यापारियों की आवाजाही होती है। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। संवाद