खुखुंदू। थाना क्षेत्र के अघैला के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 40 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। बरहज थाना क्षेत्र के बिजौली भैया गांव निवासी नंदकुमार पुत्र रामविलास प्रसाद की सोमवार की सुबह करीब 10 बजे खुखुंदू क्षेत्र के नूनखार-भटनी स्टेशन के मध्य अघैला ढाले के समीप रेलवे लाइन के किनारे शव देख नूनखार स्टेशन अधीक्षक ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के पाकेट से मिले आधार कार्ड के जरिए शव की पहचान कर घटना की सूचना उसके परिजनों को दी।
इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि किसी ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत की सूचना पर मौके पर पहुंचा था। मृतक की पहचान होने के बाद शव का पोस्टमार्टम कराकर उसके परिजनों को सौंप दिया गया है। संवाद