बरहज। स्थानीय तहसील परिसर का जिला पंचायत से कायाकल्प कराया जा रहा है। जिसको लेकर निर्माण कार्य शुरू करा दिया गया है। परिसर में कराए जा रहे निर्माण कार्य को लेकर लोगों में हर्ष है।
तहसील परिसर में पीडब्ल्यूडी की ओर से सड़क का निर्माण कार्य कराया गया था। जो पूरी तरह से टूट गया है। परिसर में जगह-जगह गड्ढा हो जाने के कारण आवागमन में लोगों की मुश्किलें बढ़ गई थीं। जिसको देखते हुए जिला पंचायत से करीब आठ लाख की लागत से इंटरलाकिंग, बने अधिवक्ता भवन की साफ-सफाई, चैनल आदि कार्य कराया जा रहा है। हो रहे निर्माण कार्य से लोगों को काफी सहूलियत मिलेगी।
तहसील बार संघ अध्यक्ष लक्ष्मी दीक्षित और महामंत्री संतोष सिंह का कहना है कि तहसील में जरूरत के कार्यों से स्थानीय ब्लॉक के अलावा भागलपुर, भलुअनी के लोगों की आवाजाही होती है। अव्यवस्थाओं को देखते हुए लोगों ने इसे दुरुस्त कराने की मांग किया गया था। एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी ने बताया कि परिसर में इंटरलाकिंग निर्माण कार्य कराया जा रहा है।