रथ पर सवार होकर प्रभु ने किया नगर भ्रमण
साकेत बिहारी ओर नीलकंठ महादेव की रथयात्रा निकली
प्रभु के दर्शन के लिए उमड़ी भीड़, हुई फूलों की वर्षा
अमर उजाला ब्यूरो
बरहज। नगर स्थित सोना और नीलकंठ मंदिर से गुरुवार को धूमधाम से रथयात्रा निकाली गई। साकेत बिहारी और नीलकंठ महादेव की ऐतिहासिक रथयात्रा में श्रद्धालुओं को हुजूम उमड़ा रहा। रास्ते भर महिलाओं छतों से फूलों की वर्षा कर रथयात्रा का स्वागत किया।
करीब दो बजे गाजे-बाजे संग निकली रथयात्रा में फूलों से सजे रथ पर भगवान साकेत बिहारी और नीलकंठ महादेव की आकर्षक झांकियां विराजमान होकर नगर भ्रमण को निकलीं। रथ खींचने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ लगी थी। थाना मार्ग स्थित हनुमान गढ़ी पर प्रभु के रथ एक-दूसरे के साथ हो गए। जगह-जगह भक्तों ने भगवान की आरती उतारी। रथयात्रा अस्पताल मार्ग, आजादनगर दक्षिणी, मुख्य चौराहा होते हुए पालिका कार्यालय पहुंची। यहां से वापस अपने-अपने स्थानों पर गई। भगवान के रथों के आगे-आगे भूत, बैताल आदि नाच रहे थे। देवी-देवताओं की झांकी आकर्षक छटा बिखेर रही थी। इस दौरान रामअधार गुप्त, जयप्रकाश जायसवाल, अजीत जायसवाल, श्यामसुंदर जायसवाल, शिवसहाय बरनवाल, जितेंद्र जायसवाल जीतू, अशोक आदि उपस्थित रहे।
जगह-जगह प्रसाद के लगे थे स्टॉल
रथयात्रा के दौरान प्रभु के दर्शन के लिए नगरवासियों की भीड़ जमा थी। अस्पताल मोड़ पर राकेश, पुलिस चौकी पर त्रिलोकी, राजेश आदि ने पानी, प्रसाद का स्टॉल लगाया था। नगर में कई अन्य जगहों पर भी स्टॉल लगाकर श्रद्धालुओं की सेवा की गई। इसके अलावा भगवान की रथयात्रा में उमड़ने वाली भीड़ और शांति व्यवस्था को लेकर ऐहतियातन चार थानाध्यक्षों सहित छह थानों की पुलिस और एक सेक्शन पीएसी लगाई गई थी। जबकि तहसील, लवरछउी और पैना बाईपास से नगर में भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था।