बरहज। पुलिस अधीक्षक विक्रान्त वीर के निर्देश पर वांछित और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को चोरी के मुकदमे में वांछित एक वारंटी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार धारा 379, 411 भादवि में वांछित चल रहा आरोपी राजेश पासवान पुत्र भागीरथी निवासी खाली टोला, गौरा बुधवार को दबोच लिया गया। जिसका बृहस्पतिवार को चालान कर दिया गया। टीम में एसआई राधेश्याम चौधरी, कांस्टेबल संदीप यादव आदि शमिल रहे। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि वारंटी राजेश पासवान को गिरफ्तार किया गया है। जिसका चालान कर दिया गया।