फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गहमागहमी के बीच हुई बोर्ड की बैठक

Wed, 28 Feb 2024 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो करोड़ की लागत से होने वाले विकास कार्यों पर बनी सहमति
विज्ञापन

फोटो समाचार
15वें वित्त से कराए जाएंगे जनसमस्याओं से जुड़े विकास कार्य
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर पालिका परिसर में मंगलवार को गहमागहमी के बीच बोर्ड की बैठक हुई। इसमें दो करोड़ की लागत से कराए जाने वाले विकास कार्यों पर सहमति बनी। 15वें वित्त के टाइड-अनटाइड से लोगों से जुड़ीं समस्याओं के विकास कार्य कराए जाएंगे।
नगर पालिका अध्यक्ष श्वेता जायसवाल और अधिशासी अधिकारी निरुपमा प्रताप के नेतृत्व में बोर्ड की बैठक की गई। इसमें 15वें वित्त में करीब दो करोड़ की स्वीकृति वाले धन से विकास कार्य कराए जाने की सहमति बनी। वार्ड संख्या 11 के अभिषेक सिंह बिट्टू ने लोगों पर लगाए जाने वाले टैक्स के अतिरिक्त बोझ पर एतराज जताया। उन्होंने कहा कि उतना ही टैक्स लगे, जितना लोग आसानी से जमा कर सकें। उन्होंने बालूछापर में जलनिकासी के समुचित प्रबंध के लिए नाली-नाला की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आजाद नगर उत्तरी के सदस्य रतन सोनकर ने वार्ड में लोगों के चलने के लिए सड़क, नाली-नाला के निर्माण की मांग की।
इस दौरान गौरव उर्फ दीपू सिंह, लव सोनकर, शुभम निषाद, अंजू यादव, बलवंत सिंह, उमा देवी, विकास मद्धेशिया, दीपक कन्नौजिया, महेश यादव, मनोज गुप्त, आनंद सिंह, जोखन बाबू, सरवन, संतोष सिंह गहमरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें