फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिजली कटौती के विरोध में बंद रहा बरहज बाजार

विज्ञापन
बरहज में बिजली विभाग के खिलाफ चल रहे क्रमिक अनशन में जुटी भीड़ और बंद दुकाने स्रोत जागरुक पाठक
विज्ञापन
बरहज। बिजली कटौती के विरोध में नगर के अटल तिराहा पर पिछले छह दिनों से बिजली निगम के खिलाफ चल रहा क्रमिक अनशन के समर्थन में नगर की सभी दुकानें पूरे दिन बंद रहीं।
विज्ञापन

पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अजीत जायसवाल के नेतृत्व में व्यापारी और अन्य लोग पिछले छह दिनों से क्रमिक अनशन पर हैं।
लोगों का कहना है कि नगर की बिजली व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है। बिजली कटौती से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं नगर की स्वास्थ्य व्यवस्था बदहला है।
शुद्ध पेयजल का संकट है। सड़कें जर्जर हैं। जलनिकासी की व्यवस्था नहीं है। इससे नगर में समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। समस्याओं को लेकर चल रहा आंदोलन रविवार को उग्र हो गया था।
विज्ञापन

समर्थन में लोगों की भीड़ जुट गई। जबकि समस्याओं को लेकर व्यापारियों ने अपनी-अपनी प्रतिष्ठानों को पूरे दिन बंद रखा।
इस अवसर पर पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह, पूर्व विधायक स्वामीनाथ यादव, अजय मिश्र, प्रदीप जायसवाल, पंकज शर्मा, मुकेश पटेल, अरविंद त्रिपाठी, जितेंद्र भारत, सावित्री राय, राजेश निषाद, प्रमोद मिश्र, प्रदीप गुप्त आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें