फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरहज सीएचसी : डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं, मरीज परेशान

Tue, 03 Mar 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरहज में डिजिटल एक्सरे सुविधा नहीं होने से लोगों को प्राइवेट जांच केंद्रों पर जाना पड़ता है। इससे उनको ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं। सीएचसी की ओपीडी में रोजाना करीब 250-300 मरीज देखे जाते हैं। इसमें से 50 से 60 मरीज ऐसे होते हैं, जिनको डिजिटल एक्सरे की जरूरत होती है।
विज्ञापन

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर नेत्र ऑपरेशन के अलावा सीजेरियन की सुविधा है। सलहंती देवी, राजेश कुमार, नुरूल हुदा आदि का कहना है कि अक्सर डॉक्टर डिजिटल एक्सरे लिखते हैं। दुर्घटना के शिकार लोगों को एक्सरे के लिए बाहर भेजना पड़ता है। इस अस्पताल पर इलाज के लिए तहसील क्षेत्र के गांवों के अलावा नदी पार परसियां-विशुनपुर देवार आदि जगहों से मरीज उपचार के लिए आते हैं। प्रभारी चिकित्साधीक्षक डॉ. बीएन यादव ने बताया कि डिजिटल एक्सरे की सुविधा नहीं है। इसके लिए संबंधित अधिकारियों को अवगत कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें