फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईद मिलादुन्नबी : फिजा में गूंजती रही सरकार की आमद मरहबा की सदाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
ईद मिलादुन्नबी : फिजा में गूंजती रही सरकार की आमद मरहबा की सदाएं
विज्ञापन

देवरिया। ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर शुक्रवार को शहर के विभिन्न मुस्लिम मोहल्लों के लोगों ने जुलूस निकाला। रास्ते भर युवाओं ने सरकार की आमद, मरहबा..., मरहबा के नारे लगाए। मालवीय रोड पर जुलूस का मिलन हुआ। कोरोना के चलते कुछ जगहों पर जुलूस-ए-मोहम्मदी ने आपस में मिलान नहीं किया। सोशल डिस्टेंसिंग एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए हर जुलूस के साथ पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई थी।
सोशल डिस्टेंसिंग के साथ निकले जुलूस में सरकार की आमद मरहबा की सदाएं गूंजती रहीं। शहर के मुस्लिम बहुल इलाकों में मोहम्मद साहब की तारीफ में मिलाद शरीफ और जलसे का आयोजन किया गया। मुस्लिम समाज के लोग हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन ईद-मिलादुन्नबी के रूप में मनाते हैं। कुरान शरीफ की तिलावत, मिलाद शरीफ और मस्जिदों में जलसे आयोजित करते हैं। बृहस्पतिवार की रात शहर के विभिन्न मस्जिद परिसरों में जश्न ए मोहम्मदी का आयोजन हुआ। पेश इमाम ने तिलावते कुरान और नात शरीफ से जलसे का आगाज कराया। मौके पर कहा कि बच्चों को अच्छी तालीम देने से वे अल्लाह के नेक बंदे बनते हैं। मां-बाप की अच्छी परवरिश पाकर बच्चे उनका नाम रोशन करते हैं। कोविड-19 महामारी को देखते हुए जलसे में दूसरे जिले के हाफिज-ए-कुरान को नहीं बुलाया गया था। शुक्रवार को शहर के इंदिरानगर, इलाही टोला, बसियवां, देवरिया खास सहित अन्य मोहल्लों के लोगों ने ईद मिलादुन्नबी का जुलूस निकाला। उधर, रामपुर कारखाना कस्बे की बड़ी मस्जिद, डुमरी, पोखरभिंडा लाला, मदिरापाली खास के सुखारी टोला, गौरा और कोटवा से जुलूस निकाला गया। युवाओं ने सरकार की आमद मरहबा की सदा लगाते हुए बाइक जुलूस भी निकाला।
विज्ञापन

मुल्क की सलामती की मांगी दुआ
भाटपाररानी। शुक्रवार को पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्मदिन अकीदत के साथ मनाया गया। मुस्लिम समाज के लोगों ने जुलूस निकाला और उनके बताए रास्ते पर चलने का संकल्प लिया। जामा मस्जिद से निकला जुलूस रतसिया मोड़, शिवमंदिर रोड, आर्य चौक, दुर्गा मंदिर, स्टेशन रोड होते बेलपार चौराहा पहुंचा। वहां से पुन: जामा मस्जिद लौटा और नात फातिहा पढ़ने के बाद समाप्त हुआ। इसके अलावा क्षेत्र में बड़का गांव मालीबारी, संवरेजी, मेहरौना, सरया, भिंगारी, चकिया कोठी, सिकटिया, रामपुर बुजुर्ग, पड़री बाजार, बंगरा, सोहनपुर, दिस्तौली, महुआबारी आदि गांवों में जूलूस निकाल कर पैगंबर मोहम्मद साहब का जन्म दिन मनाया गया। नगर के जुलूस में जामा मस्जिद के पेश ईमाम मौलाना अहमद हुसैन, सहाबुदीन, मु. ईसा, रमजान लारी, पापुलर खान, आबिद अली, साजिद अली सहित मुस्लिम समाज के लोग मौजूद रहे।
अकीदतमंदों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। नगर क्षेत्र में हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन सादगी और अकीदत के साथ मनाया गया। सुबह लोगों ने मॉस्क और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर जुलूस निकाला। जुलूस में लोग नात पढ़ते हुए चल रहे थे।
शुक्रवार को पटेल नगर के अरबिया जियाउल इस्लाम अंजुमन में पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। मौलाना नुरुल इस्लाम ने कहा कि मोहम्मद साहब इंसानियत के लिए नबी बनकर आए थे। जिन्होंने समाज की बुराइयों को समाप्त करने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने सच्चाई पर अमल करने और दीन पर चलने की नसीहत दी थी। मौलाना ने कहा कि खुदा के प्यारे के नबी का संदेश कामयाबी की राह दिखाता है। ईद-ए-मिलाद के अवसर पर कपरवार, भलुअनी, मगहरा, सोनाड़ी, करुअना, मदनपुर आदि जगहों पर लोगों ने हजरत मोहम्मद साहब के बताए रास्ते पर अमल करने पर जोर दिया। इस दौरान अब्दुल जब्बार खान, सज्जाद खान, शमशुद्दीन, मुजफ्फर हुसैन मंसूरी, मोहम्मद शोएब, जमील अहमद, अब्दुल खालिक, फरहद खान, शरीफ अंसारी, आफताब आलम आदि मौजूद रहे।
अकीदत के साथ निकली 12वीं रवि उल अव्वल पर जुलूस
मानवता का संदेश देता है त्योहार: मौलाना लाल
सुरक्षा व्यवस्था का चाक चौबंद रहा इंतजाम
फोटो समाचार।
रुद्रपुर। 12वीं रवि उल अव्वल का त्योहार शुक्रवार को नगर सहित क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। विभिन्न मदरसों और पैगम्बर साहब को मानने वालों ने नगर में जुलूस निकाल कर खुशी का इजहार किया। जगह जगह हिंदू मुस्लिम समाज के लोग जुलूस में शामिल होकर भाईचारा का संदेश दिए।
विज्ञापन

नगर के मस्जिद वार्ड और मलह टोली वार्ड के मदरसा में पढ़ने वाले छात्रों ने जुलूस निकाला। जुलूस में झंडे और तिरंगे के साथ नारे बुलंद करते हुए लोग भ्रमण किए। इस दौरान जगह जगह पुलिस की चाक चौबंद व्यवस्था रही। मदनपुर, पकड़ी बाजार, एकौना क्षेत्र में भी त्योहार मनाया गया। मौलाना लाल मोहम्मद ने कहा कि पैगम्बर साहब ने दुनिया में मानवता का संदेश दिया। हर मुसलमान के घर एक गरीब के भोजन का इंतजाम रहना चाहिए। एक मानव दूसरे इंसान को दिल से सम्मान दे, यहीं सबसे बड़ा मजहब है। देश में आपसी भाईचारे के साथ विकास करना ही हर शख्स का लक्ष्य होना चाहिए। पैगम्बर साहब ने दुनिया में हमेशा अपने लोगों के माध्यम से शांति बनाए रखने को कहा। इस अवसर पर मौलाना असलम, हसमत भाई, कयामुद्दीन अंसारी, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, कैशर अंसारी, वाहिद अली, अंकित मणि, सुनील श्रीवास्तव, रिजवान अहमद, पृथ्वी सोनकर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें