फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वर फेल होने से बैंकिंग कार्य प्रभावित

Fri, 23 Oct 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय चौराहा स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में बृहस्पतिवार को सर्वर फेल होने से बैंकिंग सेवाएं ठप रहीं। सुबह से दोपहर तक लेन-देन नहीं होने के कारण उपभोक्ताओं को परेशानी उठानी पड़ी। सर्वर चालू होने के बाद बैंककर्मियों ने लंबित कार्य निपटाए मगर शाम तक भीड़ लगी रही।
विज्ञापन

बैंक खुलते ही रुपये जमा करने, निकासी और एनईएफटी सहित अन्य कामों के लिए उपभोक्ता पहुंचे थे। सर्वर में तकनीकी खराबी की जानकारी मिलने पर लोग कैश काउंटर से लेकर बाहर तक इंतजार करते रहे। दोपहर बाद सर्वर दुरुस्त होने पर लेन-देन शुरू हुआ। इसके बाद बैंककर्मी तेजी से उपभोक्ताओं के काम निपटाने में जुट गए।
शाखा प्रबंधक ललित पांडेय ने बताया कि तकनीकी खराबी के कारण सर्वर फेल हो गया था। उच्चाधिकारियों से संपर्क करने के बाद दोपहर में समस्या दूर हुई। इसके बाद बैंकिंग कार्य तेजी से निपटाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें