फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बनकटा मिश्र के विशाल का अस्सिटेंट प्रोफेसर पद पर हुआ चयन

Mon, 09 Oct 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपाररानी। ग्राम बनकटा मिश्र के विपिन बिहारी मिश्र के पुत्र डाॅ. विशाल मिश्र का चयन एनआईआरएफ की ओर से दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस में हिंदी विभाग के सहायक आचार्य पद पर हुआ है। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भाटपाररानी से हुई है। उन्होंने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्रथम श्रेणी में स्नातक की डिग्री हासिल की। जामिया मिल्लिया इस्लामिया संस्थान से परास्नातक में गोल्ड मेडलिस्ट डाॅ. विशाल मिश्र के छात्रसंघ उपाध्यक्ष रह चुके हैं। पांच वर्षों से दिल्ली वोकेशनल स्टडीज में अध्यापन करने वाले विशाल के 50 से अधिक लेख प्रकाशित हो चुके हैं। उनके चयन पर उत्कर्ष मिश्र, डाॅ. कौशल मिश्र, डाॅ. अनूप मिश्र, डाॅ. देवेश मिश्र, डाॅ. नवीन मिश्र आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें