फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्पदंश से बैंककर्मी की मौत, घर में मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सर्पदंश से बैंककर्मी की मौत, घर में मचा कोहराम
विज्ञापन

सलेमपुर/खुखुंदू (देवरिया)। घर पर सो रहे एक बैंककर्मी को रविवार की सुबह सर्प ने डस लिया। जब इसकी जानकारी परिजनों को हुई तो आनन-फानन में उसे जिला चिकित्सालय पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के डेहरी उर्फ तिलौली गांव के रामकिशुन प्रसाद का बेटा विपिन कुमार (35) सेंट्रल बैंक से जुड़े एक फाइनेंस शाखा में काम करता था। रक्षाबंधन के त्यौहार में वह घर आया हुआ था। रविवार की सुबह वह घर के बाहर चारपाई पर सोया था। इसी बीच एक सांप ने उसे डस लिया। जिला चिकित्सालय में इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी शीला गौतम व इकलौती बेटी लाडो का रो-रो कर बुरा हाल है। रविवार की देर शाम युवक का अंतिम संस्कार भागलपुर में कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें