फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: काली पट्टी बांधकर बैंक कर्मियों ने किया काम, मांगों को लेकर जताया विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। समान काम के लिए समान वेतन समेत विभिन्न मांगों को लेकर बैंक ऑफ इंडिया की डुमरी शाखा के कर्मचारियों ने शनिवार को काली पट्टी बांधकर काम किया। कर्मचारियों ने मांगों के समर्थन में विरोध जताते हुए सरकार से जल्द निर्णय लेने की मांग की।
विज्ञापन

शाखा प्रबंधक गौरव त्रिपाठी, फील्ड ऑफिसर आदित्य यादव, कैशियर नीरज कुमार पांडेय और संजय यादव काली पट्टी बांधकर बैंक पहुंचे। कर्मचारियों ने कहा कि बैंक में समान कार्य करने वाले कर्मचारियों को समान वेतन मिलना चाहिए। इसके साथ ही महीने के पहले और तीसरे शनिवार को भी अवकाश घोषित किया जाना चाहिए।
कर्मचारियों ने कहा कि मांगों को लेकर लगातार आवाज उठाई जा रही है, लेकिन अभी तक अपेक्षित निर्णय नहीं लिया गया है। यदि सरकार ने मांगों पर जल्द सकारात्मक निर्णय नहीं लिया तो सितंबर में बड़े आंदोलन की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें