भाटपाररानी। रेलवे स्टेशन परिसर से सोमवार की शाम एक बैंक कर्मी की बाइक चोर उठा ले गए। घटना की सूचना बाइक स्वामी ने पुलिस को दी। गोरखपुर शहर के सिंघड़िया के रहने वाले सूर्य प्रकाश थाना क्षेत्र के फुलवरिया स्थित बड़ौदा यूपी बैंक में फील्ड अफसर हैं। सोमवार को बैंक के दफ्तरी जनार्दन शर्मा बाइक लेकर अपने भांजे को छोड़ने रेलवे स्टेशन आए थे। प्लेटफार्म से बाहर आए तो रेलवे स्टेशन के परिसर में खड़ी बाइक गायब थी। काफी खोजबीन करने के बाद भी कहीं पता नहीं चला। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष टीजे सिंह ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। संवाद