फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम पंचायत खुदियां के प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक, सचिव निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम पंचायत खुदियां के प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर रोक, सचिव निलंबित
विज्ञापन

जांच में बिना कार्य कराए धन आहरित करने की पुष्टि पर हुई कार्रवाई
बरहज। क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुदियां बुुजुर्ग के प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकार पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने रोक लगा दिया है। जबकि जांच में वित्तीय अनियमितता और गबन की पुष्टि होने पर सचिव को निलंबित करने का निर्देश दिया है। अधिकारियों के अनुसार गांव के अमरजीत सिंह की शिकायत और डीएम के निर्देश पर गठित तीन सदस्यीय टीम ने जांच की थी।
शिकायत पर गठित टीम ग्राम पंचायत में जाकर जांच की थी। टीम ने पीडब्ल्यूडी की सड़क से राधेश्याम सिंह के घर तक बिना कोई कार्य कराए खड़ंजा कराने के मद में 43680 रुपये का गबन, पथ प्रकाश में तीन स्ट्रीट लाइट व्यक्तिगत घरों पर लगाकर 9400 रुपये, प्राथमिक विद्यालय में मानक विहीन निर्माणाधीन शौचालय पर व्यय धनराशि 194075 रुपये का दुरुपयोग करने की जांच की थी। जिसके क्रम में 29 जुलाई को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया था। आरोपों के सत्यता की पुष्टि होने पर प्रधान विनीत सिंह के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर रोक लगाया गया है। जबकि तत्कालीन सचिव को निलंबित कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट -
ग्राम पंचायत खुदियां में हुई जांच में सत्यता पाई गई है। शासकीय धन का बंदरबांट करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। उनके खिलाफ शासन के जीरो टालरेंस नीति के तहत कार्रवाई की जाएगी।
-जितेंद्र प्रताप सिंह डीएम देवरिया
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें