मईल। देवरहा बाबा गुफा (राधा-कृष्ण-लक्ष्मी नारायण मंदिर) के महंत बालमुकुंद दास का सोमवार की रात काशी के एक अस्पताल में निधन हो गया। वह कई माह से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके निधन की खबर मिलते ही आश्रम के साधु-संतों और श्रद्धालुओं में शोक की लहर दौड़ गई।
पीठाधीश्वर श्याम सुंदर दास ने बताया कि तबीयत बिगड़ने पर उन्हें काशी ले जाया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनका अंतिम संस्कार संत परंपरा के अनुसार वाराणसी स्थित देवरहा बाबा आश्रम द्वारिकाधीश में किया गया।
बालमुकुंद दास करीब 20 वर्षों से मंदिर के महंत थे। वह पूजा-अर्चना के साथ गो सेवा और साधु-संतों की सेवा में सक्रिय रहते थे। उनके निधन पर भाजपा जिलाध्यक्ष काली प्रसाद, हरिनाम दास, कन्हैया दास, विष्णु दास शास्त्री, डॉ. राममनोहर त्रिपाठी, अमरीश चंद्र कौशिक, राममनोहर शर्मा, वीरेंद्र चौधरी और कन्हैया तिवारी आदि ने शोक व्यक्त किया।