फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फटे और लावारिश मिले मतपत्र

Mon, 02 Nov 2015 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मतगणना में कई जगहों पर लापरवाही उजागर हुई है। बनकटा ब्लॉक में जहां बीडीसी सदस्य पद के मतपत्र फटे मिले हैं। वहीं भटनी में तीन मतपत्र लावारिश हालत में मिले हैं। इन मतपत्रों के मिलने के बाद जिम्मेदार दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के बजाय कन्नी काट रहे हैं। लोगों ने इसकी शिकायत डीएम से की है।बनकटा के इंगुरी सराय के रमेश ने डीएम को फटे मतपत्रों को दिखाते हुए जांच कर दोबारा मतगणना कराने की मांग की है। उन्होंने शिकायती पत्र में कहा है कि वह क्षेत्र पंचायत इंगुरी सराय वार्ड संख्या 86 से बीडीसी सदस्य पद के प्रत्याशी रहे हैं। चुनाव के बाद सोमवार को मतगणना स्थल बुद्घ महाविद्यालय रतसिया कोठी में मतगणना टेबल संख्या 11 के पास 21 मतपत्र फाटकर फेंके मिले हैं। उनका आरोप है कि गिनती के समय उनको चुनाव हराने के लिए साजिश के तहत मतपत्र फाड़कर फेंका गया है। इन मतपत्रों में उनके चुनाव चिह्न अनार पर मुहर लगी है। इससे साबित होता है कि मतगणना में जानबूझकर उनके मतपत्र फाड़े गए हैं। इसके चलते वह दूसरे प्रत्याशी हृदया से छह मत से चुनाव हार गए। उनको कुल 1050 मत मिला है। बूथ संख्या 165 पर 320 वोट पोल हुआ है। बूथ नंबर 166 पर 353 वोट और बूथ नंबर 167 पर 377 वोट पोल हुआ है। वहीं भटनी के सुभाष इंटर कॉलेज में जिला पंचायत वार्ड संख्या 51 के दो मतपत्र पड़े मिले। उन पर बूथ संख्या 15 और 29 अंकित है। इसके अलावा एक अन्य मतपत्र पर भटनी पश्चिमी का मिला है। भाजपा नेता अमित तिवारी ने प्रशासन पर मतगणना में लापरवाही का आरोप लगाते हुए जांच की मांग की है। इस संबंध में एडीएम प्रशासन वीरेंद्र गुप्ता ने बताया कि मतगणना के समय छूट गया होगा। इस बारे में वह कुछ नहीं कह सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें