वॉलीबॉल प्रतियोगिता में बालेपुर व करजहा विजयी
लार रोड। क्षेत्र के करजहां गांव के रामअवतार गोपीचंद हाई स्कूल परिसर में शनिवार को आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता में करजहां और सोहनाग तथा बालेपुर और बढ़या हरदो के मैच बीच खेला गया। इसमें करजहां और बालेपुर की टीम ने अपने-अपने प्रतिद्वंद्वी को हराकर विजय हासिल किया। मुख्य अतिथि बढ़या हरदो के ग्राम प्रधान राधेश्याम भारती रहे। इस दौरान आयोजक शिवानंद यादव बबलू, हरकेश यादव, लालू यादव, पवन यादव, मोतीलाल, राजन, सोनू,बृजेश, आलोक, रामलखन, नाथू, छबीला, अवधेश, राजदेव, हरिलाल, नवीन, राजन, मनीष आदि मौजूद रहे। रेफरी की भूमिका संजय शर्मा व राम सरीखा ने निभाई।