फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैक्सीनेशन के लिए समन्वय से कार्य करें विभाग: सीडीओ

विज्ञापन
विज्ञापन
वैक्सीनेशन के लिए समन्वय से कार्य करें विभाग: सीडीओ
विज्ञापन

देवरिया। कोविड-19 वैक्सिनेशन के प्रथम चरण के टीकाकरण को सुव्यवस्थित संपन्न कराने व 11 जनवरी के ड्राईरन को लेकर सीएमओ कार्यकक्ष में सीडीओ शिवशरणप्पा जीएन की अध्यक्षता में बैठक हुई। सीडीओ ने संबंधित विभागो को अन्तर्विभागीय समन्वय के साथ कार्य करते हुए जिम्मेदारियों के निर्वहन का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस कार्य में आंगनबाड़ी, आशा कार्यकर्ता, आशा, एएनएम एवं स्वास्थ्य विभाग से जुड़े कर्मियों की सेवा अहम है। उन्हें उनके दायित्वों को अवगत करा दिया जाए। ताकि समय पर किसी प्रकार की कठिनाई उत्पन्न न हो। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कोविड-19 के वैक्सिनेशन हेतु ड्राईरन के दिशा निर्देशों की विस्तृत जानकारी रखते हुए सभी से अपने दायित्वों को निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की अपेक्षा की। इस दौरान सीओ सिटी निष्ठा उपाध्याय, एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह, डॉ. वीपी सिंह, सीएमएस एएन वर्मा, अल्पना रानी, डॉ. आरके श्रीवास्तव, जिला कार्यक्रम अधिकारी कृष्णकांत राय, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. विकास साठे, डीपीआरओ आनंद प्रकाश, बीएसए संतोष राय, डॉ. संजय चंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें