फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चारा काटने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत

Mon, 13 Jul 2026 12:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। रतनपुर गांव के टोला अन्हारबारी में रविवार को पशुओं के लिए चारा काटने गए युवक की तालाब में डूबने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से तालाब से शव को निकलवाया। अन्हारबारी निवासी संभारु निषाद (40) रविवार को गांव के पश्चिम स्थित तालाब के पास पशुओं के लिए चारा काटने गया था। काफी समय तक जब वह घर नहीं लौटा तो परिजन चिंतित हो गए।
विज्ञापन

अनहोनी की आशंका में खोजबीन शुरू की। इस दौरान तालाब के किनारे उनके कपड़े मिले, मगर उसका पता नहीं चल सका। पास में खेल रहे बच्चों ने बताया कि संभारु निषाद कपड़े उतारकर तालाब में उतरकर घास काट रहा था। इसकी सूचना परिजन ने गौरी बाजार पुलिस को दी।
सूचना पाकर पहुंची गौरी बाजार पुलिस ने तालाब में जाल डालकर घंटों तक तलाशी अभियान चलवाया, तब उसका शव मिल गया। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि तालाब से एक युवक का शव मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें