फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ससुर की हत्या में बहू ने पति और सास के खिलाफ दी तहरीर

विज्ञापन
विज्ञापन
-महुआडीह थानाक्षेत्र के मठिया गांव के जगलाल की 17 जून को गला दबाकर की गई थी हत्या
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। महुआडीह थानाक्षेत्र के मठिया गांव के जगलाल प्रसाद की हत्या के मामले में उनकी बहू ने अपने पति और सास सहित कई अन्य संदिग्धों के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। हालांकि पुलिस मामला गोरखपुर में होने की बात कर रही है। इसी बीच खबर है कि बृहस्पतिवार देर शाम को पुलिस जगलाल के घर में किराए पर रहने वाले एक भूजा वाले को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
मालूम हो कि महुआडीह थानाक्षेत्र के मठिया गांव के जगलाल प्रसाद की 17 जून की रात को हत्या कर दी गई थी। आरोप है कि उनके बेटे ने ही तीन साथियों के साथ मिलकर घर में ही गला दबाकर हत्या कर दी और शव को गोरखपुर जिले के खोराबार थानाक्षेत्र में फेंक दिया। इस मामले में पुलिस ने बेटे सहित चार पर हत्या का केस दर्ज कर बेटे रत्नेश और पीयूष मिश्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस बीच बृहस्पतिवार को जगलाल की बहू ने महुआडीह पुलिस को ससुर की हत्या में अपने पति, सास और मकान में रह रहे एक भूजा वाले सहित कई लोगों को साजिश रचने और हत्या में शामिल होने की अलग से तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

महुआडीह पुलिस ने मामला खोराबार पुलिस की निगरानी में होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ने की कोशिश की, लेकिन जिद पर अड़ी बहू की तहरीर पुलिस ने ले ली। खबर है कि उसके बाद देर शाम स्थानीय चौराहा से पुलिस एक भूजा वाले को उठा कर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

एसओ गिरीश चंद राय ने बताया कि मामला गोरखपुर पुलिस देख रही है। तो यहां तहरीर देने का कोई मतलब नहीं है। हालांकि उन्हें बहू की ओर से कोई तहरीर मिलने की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें