फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रेलवे स्टेशन से युवक का बैग चोरी, दो पर केस दर्ज

Mon, 25 Mar 2024 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
जीआरपी आरोपी युवकों की तलाश में जुटी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया/भटनी। लखनऊ जाने को बनकटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की इंतजार में बैठे युवक का बैग चोरी हो गया। शिकायत पर जीआरपी रविवार को आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश में जुट गई। आरोपी बनकटा थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं।
विज्ञापन

बनकटा थाना क्षेत्र के दासनरहियां गांव निवासी नितेश कुमार लखनऊ रहकर पढ़ाई करते हैं। 21 मार्च की सुबह वह लखनऊ जाने के लिए बनकटा रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान दो युवक पीड़ित के पास आकर बैठ गए। पीड़ित लघुशंका जाने के लिए उठा और बैग दो युवकों से देखने को बोल कर चला गया। लौटने पर बैग और दोनों युवक गायब मिले। पीड़ित ने इधर-उधर दौड़कर युवकों की खोजबीन की लेकिन वे नहीं मिले। यात्रा स्थगित कर घर लौटने के दौरान दो आरोपी बैग लेकर जाते दिखे तो नितेश दौड़ कर उनको पकड़ना चाहा। लेकिन आरोपी पीड़ित को चकमा देकर भागने में कामयाब रहे। आरोपियों की पहचान होने के बाद पीड़ित ने जीआरपी भटनी में तहरीर देकर बैग में नकद 520 रुपये, किताब, मोबाइल व कपड़े चोरी होने की शिकायत की। जीआरपी केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है। एसओ जीआरपी भटनी दिनेश सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर आरोपी युवकों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें