फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिस्टम से मिली मौत, अब मिलेगी जिंदगी: आज जिंदा हो सकते हैं अजहर बेग, जारी कर दिया गया था मृत्यु प्रमाणपत्र

Tue, 26 Jul 2022 02:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।

सार

एडीओ पंचायत धीरेंद्र सागर ने कहा कि पंचायत नियमावली के तहत सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कराकर प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने कहा कि ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद जांच कर दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अजहर बेग का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी कर दिया गया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया जिले में जिंदा अजहर बेग का मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने के मामले में खंड विकास अधिकारी ने ग्राम सचिव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। वहीं, मिर्जा अजहर बेग के जिंदा होने के संबंधित दस्तावेज दुरुस्त करने में सोमवार को ब्लॉक के कर्मचारी पूरे दिन लगे रहे। ऐसे में मंगलवार को उनके जीवित होने का प्रमाणपत्र जारी हो सकता है। पूरे दिन उनके परिवार के लोग बीडीओ कार्यालय में जमे रहे।

विज्ञापन


गाजीपुर भैंसही गांव के रहने वाले मिर्जा अजहर बेग ने खंड विकास अधिकारी को शपथपत्र देकर बताया कि जुलाई माह में ग्राम सचिव ने परिवार रजिस्टर की नकल दी थी। इसमें वह जिंदा थे। उनके पट्टीदारों ने तीन बीघा जमीन हड़पने की साजिश के तहत उन्हें ब्लॉक के रिकॉर्ड में मृत घोषित करा दिया है।

पट्टीदारों की ओर से दाखिल न्यायालय के वाद में जवाब देने के लिए जब वह दोबारा ब्लॉक पर परिवार रजिस्टर की नकल लेने गए, तो कागज में खुद के मुर्दा होने की जानकारी मिली। उन्होंने मामले की जांच के लिए एसडीएम से शिकायत की।
विज्ञापन


एसडीएम के निर्देश पर तहसीलदार और बीडीओ ने जांच शुरू की। ग्राम सचिव ने गांव में खुली बैठक कराई। इसमें ग्राम पंचायत के सदस्यों ने एक स्वर से मिर्जा अजहर बेग के जिंदा होने की बात कही। बैठक में प्रस्ताव कराने के बाद कुटुंब रजिस्टर को ठीक कराया जा रहा है।

एडीओ पंचायत धीरेंद्र सागर ने कहा कि पंचायत नियमावली के तहत सभी आवश्यक कार्य पूर्ण कराकर प्रमाणपत्र जारी कर दिया जाएगा। बीडीओ विवेकानंद मिश्र ने कहा कि ग्राम सचिव को नोटिस जारी किया गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद जांच कर दोषी के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें