फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ताइक्वांडो में आयुषी ने जीता स्वर्ण पदक

Mon, 03 Aug 2026 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में 30 जुलाई से एक अगस्त तक चली राज्यस्तरीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप में शनिवार को दो खिलाड़ियों ने पदक हासिल किए। इसमें आयुषी कुशवाहा ने स्वर्ण पदक और सत्यम मिश्र ने रजत पदक जीता। राज्यस्तरीय चैंपियनशिप में आरव जायसवाल के साथ जिले को कुल तीन पदक मिले। तीनों खिलाड़ी जिले के रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में ताइक्वांडो का प्रशिक्षण प्राप्त करते हैं।
विज्ञापन


जूनियर 52 किग्रा वर्ग में आयुषी कुशवाहा ने अपने पहले मुकाबले में अयोध्या के खिलाड़ी को 4-2 और 5-3 हराया। दूसरे मुकाबले में आगरा को 8-6 और 10-7 पराजित किया। तीसरे मुकाबले में गोरखपुर को 10-2 और 13-6 हराया। इसके बाद हुए फाइनल मुकाबले में लखनऊ को 7-5 और 7-4 से पराजित कर स्वर्ण पदक जीतने में आयुषी सफल रहीं।
सीनियर 68 किग्रा वर्ग में सत्यम मिश्रा ने मुरादाबाद के खिलाड़ी को 7-2 और और 6-3 हराया। दूसरे मुकाबले में कौशांबी को 11-5 और 8-4 से पराजित किया। तीसरे मुकाबले में वह गोरखपुर के खिलाड़ी से 2-6 और 2-5 से पराजित हो गया। इस तरह सत्यम को रजत पदक से संतोष करना पड़ा। स्वर्ण पदक प्राप्त आयुषी कुशवाहा राष्ट्रीय ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयनित हो गईं।
विज्ञापन

इनकी सफलता पर जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव, जिला ताइक्वांडो संघ के अध्यक्ष संजय कानोडिया, प्रशिक्षक अभिषेक कुमार, अंकित चौहान, अभिषेक सिंह, आशीष सिंह, प्रियंका कुमारी, अंजली कुमारी ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें