फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अपने भवन में शिफ्ट हुआ राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय

Fri, 28 Jun 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बैरौना।संवाद
विज्ञापन
बैरौना में 29.40 लाख रुपये की लागत से राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के भवन का हुआ है निर्माण
विज्ञापन

अपने भवन में शिफ्ट होने के बाद आयुर्वेदिक अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था सुधरी
समय से पहुंच रहे डॉक्टर व कर्मी, मरीजों को नहीं करना पड़ रहा इंतजार
अमर उजाला ने डॉक्टरों के देर से आने खबर आठ जून को की थी प्रकाशित
खबर को संज्ञान में लेने के बाद सुधरी अस्पताल की व्यवस्था
संवाद न्यूज एजेंसी
सोनूघाट। सदर ब्लॉक के बैरौना के पंचायत सचिवालय में विगत कई माह से संचालित राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय अपने भवन में शिफ्ट हो गया। साथ ही अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था में सुधार देखने को मिला। बृहस्पतिवार को दवा कक्ष में दवाएं सुव्यवस्थित ढंग से रखी नहीं मिली।
अमर उजाला ने आठ जून के अंक में डेढ़ साल से अस्पताल बनकर तैयार भवन में शिफ्ट नहीं हो पाए कर्मचारी खबर प्रकाशित किया था। खबर का असर रहा कि किराये के मकान में दो वर्ष से चल रहा अस्पताल एक पखवाड़े के अंदर अपने भवन में शिफ्ट हो गया।
विज्ञापन

राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय बैरौना की प्रभारी चिकित्सक अमृता चौधरी ने बताया कि विगत चार दिन पूर्व नए भवन में अस्पताल शिफ्ट हो गया है। अस्पताल में पहुंचे मरीजों में सुनील, रामकिशोर, विजय, रीना ने भी अस्पताल समय से खुलने व मिल रही चिकित्सकीय व्यवस्था की प्रशंसा की। मरीजों की संख्या भी अच्छी-खासी मिली।
विज्ञापन

क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ. विशाल चौधरी ने बताया कि अस्पताल नये भवन में शिफ्ट कर दिया गया है। डॉक्टर व कर्मी समय से अस्पताल पहुंच रहे हैं। उन्हें चेताया गया है कि इलाज में लापरवाही बर्दाश्त नहीं जाएगी। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जल्द व्यवस्था और सुदृढ़ कर ली जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें