फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आयुर्वेदिक विभाग सतर्क, जांच के लिए समिति गठित

Mon, 01 Apr 2024 06:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बिक रही मिलावटी व नकली के खिलाफ जल्द चलेगा अभियान
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। प्रदेश के कई जिलों में मिलावटी व नकली दवा मिलने के बाद आयुर्वेदिक एवं यूनानी विभाग सतर्क हो गया है। 32 दवाओं की बिक्री पर रोक के लिए योजना बनाई गई है। दुकानों की जांच की जाएगी। इसके लिए तीन सदस्यीय जांच समिति गठित की गई है। निरीक्षण के दौरान प्रतिबंधित दवाओं के मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
आयुर्वेदिक दवाओं में मिलावट और नकली का खेल चल रहा था। प्रदेश के विभिन्न जिलों में बिक रहीं दवाओं की जांच में मामला उजागर हुआ। इसके बाद 22 मिलावटी व 10 नकली दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया है। इसमें लिवर की दवा लिव-52 भी शामिल है। इस दवा में मंडूर भस्म व दारुहरिद्रा का मिश्रण मानक के अनुरूप नहीं मिला है। कई दवाओं में स्टेराॅयड, दर्द निवारक आइबोप्रोफेन व डाइक्लोफिनेक, मधुमेह की दवा ग्लींपैराइड व यौन उत्तेजना की दवा सिलिहिनाफिल का अपमिश्रण पाया गया है।
विज्ञापन

जिले में करीब पंद्रह थोक और 50 से अधिक फुटकर की दुकानें हैं। यहां भी इस तरह की दवाएं बाजार में थीं। कुछ स्थानों पर अभी उपलब्ध होने की बात कही जा रही है। निदेशक आयुर्वेद सेवाएं ने क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी से इन दवाओं के बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके बाद विभाग चौकन्ना हो गया है।
क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी विशाल चौधरी के नेतृत्व में तीन सदस्यीय समिति बनाई गई है। इसमें डॉ. सृजन राय और डॉ. धीरेंद्र कुमार पांडेय शामिल हैं। समिति इस माह से सक्रिय हो जाएगी। जांच के दौरान प्रतिबंधित दवा मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। जबकि जिन दवाओं में संदेह होगा, उसका नमूना लेकर जांच के लिए भेजा जाएगा।

ये मिलीं नकली दवाएं
देवरिया। नकली दवाओं में ज्वाला दाद, रूमो प्रवाही, सुंदरी कल्प सीरप, त्रयोदशांग गुग्गुल, वेदांतक वटी, एसीन्यूट्रा लिक्विड, आंवला चूर्ण, सुपरसोनिक कैप्सूल, बोस्टा 400 टैबलेट, बायना प्लस कैप्सूल शामिल हैं।
इन दवाओं में मिली मिलावट
देवरिया। विश्वास गुड हेल्थ कैप्सूल आयुर्वेदा, पेननिल चूर्ण, एज-फिट चूर्ण, अमृत आयुर्वेदिक चूर्ण, स्लीमेक्स चूर्ण, दर्द मुक्ति चूर्ण, आर्थोनिल चूर्ण, योगी केयर, माइकान गोल्ड कैप्सूल, डाइबियंट शुगर केयर टैबलेट, हाई पावर मूसली कैप्सूल, डाइबियोग केयर, झंडु लालिमा ब्लड एंड स्किन प्यूरिफायर, हेल्थ गुड सीरप, हेपलिव डीएस सीरप, बायना प्लस व वातारिन आयल, बोस्टा एमआर टैबलेट में मिलावट, मानक व नियमों की अनदेखी की गई है।
विज्ञापन

कोट
प्रदेश में मिलावटी और नकली आयुर्वेदिक औषधियां मिली हैं। उन्हें प्रतिबंधित कर दिया गया है। निदेशक आयुर्वेद सेवाएं ने मिलावटी और नकली आयुर्वेदिक औषधियों की बिक्री पर रोक लगाने के निर्देश दिए हैं। इसके लिए समिति बनाई गई है। जल्द कार्रवाई की जाएगी।
-डॉ. विशाल चौधरी, क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें